inh24छत्तीसगढ़

सीएम बघेल और राज्यपाल उइके ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर किया उन्हें नमन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की 4 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि स्वामी जी ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि स्वामी जी ने रायपुर में अपने बचपन का कुछ समय बिताया। यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ आज स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी मार्ग और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहा है।

बघेल ने कहा है कि स्वामी जी का ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ का आह्वान युवाओं को सदैव प्रेरित करता है। स्वामी जी के अमूल्य विचार सदियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिखाया। वे युवाओं को नेतृत्व करने की प्रेरणा देते थे। उन्होंने अल्प आयु में ऐसा कार्य किया, जिसके बल पर हमारा देश आध्यात्मिक नेतृत्व के रूप में विश्व में स्थापित हुआ। उन्होंने पूरे विश्व को एकात्मकता का संदेश दिया। उनका छत्तीसगढ़ से बहुत करीब का नाता रहा है। उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय छत्तीसगढ़ में बिताया। उन्हें मैं पुनः नमन करते हुए श्रद्धांजलि देती हूं।

Related Articles

Back to top button