कोरोना संक्रमण भारत में अब सीमायें लांघ चूका है। हालात ख़राब हैं। देश में पहली बार कल रात तक 18,183 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में 4 लाख 91 हजार 168 लोग संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु में आज रिकॉर्ड 3509, उत्तर प्रदेश में 636, गुजरात में 577, आंध्र प्रदेश में 553, पश्चिमी बंगाल में 475, हरियाणा में 455, कर्नाटक में 442 मामले आए हैं। दूसरी तरफ भारत में 24 जून को 16868 नए लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही 13,976 लोग महामारी से ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ में कल कुल 33 नए कोरोना वायरस मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में रायपुर से 9, राजनांदगांव और रायगढ़ से 4- 4 बलरामपुर, सूरजपुर जशपुर, गरियाबंद से 3-3, जगदलपुर से दो दंतेवाड़ा बेमेतरा 1-1 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक 2456 कोरोना संक्रमितों के पहचान हुई है जिनमे से1729 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुकें हैं। अब राज्य में 715 सक्रिय मरीज हैं।
भारत में अब तक अभी तक 4,91,168 लोग भारत में संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1,90,141 मरीज सक्रिय हैं जिनका उपचार अस्पतालों में किया जा रहा है। अब तक 2,85,664 अभी तक ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। देश में बीते 24 घंटे में 424 लोगों की मौत हुई है। अभी तक देश में 15,308 लोग दम तोड़ चुके हैं।




