inh24छत्तीसगढ़देश विदेश
Trending

Exclusive – कैग के तुगलकी आदेश से कर्मचारियों में हड़कंप, कोरोना काल में सैकड़ों कर्मचारियों का वेतन काटने की तैयारी

कोविड-19 ब्रेकिंग– कोरोना के इस दौर में छत्तीसगढ़ राज्य के भोपाल से पधारे कई भोपाली कर्मचारियों ने विभिन्न बहाने बनाकर अपनी नौकरियों में जॉइनिंग नहीं दी थी। आपको बता दें कि इनमें से अधिकांश ने अपने अधिकारियों को येन केन प्रकारेण प्रभावित कर पूर्ण सैलरी निकालने की व्यवस्था कर ली थी, इस दुराभीसंधि वाले व्यवस्था पर सीएजी के लेटेस्ट ऑर्डर ने पानी फेर दिया है।

सीएजी ने आदेश जारी किया है कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़े हुए अधिकारियों को वैसे तो मूलभूत नियम 17 के अनुसार बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने एवं बिना अनुमति कार्य पर अनुपस्थित होने के कारण दोषी मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने लायक बताते हुए इंगित किया है कि वर्तमान में कोविड-19 कि दुर्भाग्य जनक परिस्थितियों के प्रकाश में सभी से छुट्टी के आवेदन लिया जाकर इनकी अनुपस्थिति को छुट्टियों में परिवर्तित किया जा कर इनकी छुट्टियों में कटौती की जानी चाहिए अन्यथा की स्थिति में इन्हें अनुपस्थिति अवधि का वेतन भुगतान नहीं किया जाना चाहिए।

इस आदेश के बाद विभिन्न गैर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खलबली एवं घबराहट मची हुई है एवं अभी भी प्रयासरत हैं कि अपने विभागीय कर्मचारियों को किसी भी तरह प्रभावित कर या दबाव डालकर या गुमराह करते हुए पूरी अनुपस्थिति अवधि की वेतन भुगतान करवाने का प्रयास किया जाए जो कि वर्तमान में सीएजी द्वारा 18 जून को जारी आदेश के प्रकाश में असंभव सा प्रतीत होता है ।

जानकारी ऐसी भी लगी है कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों के माध्यम से मंत्रालय के कर्मचारी एवं अधिकारी इस तरह का अनैतिक दबाव बनाने का प्रयास लगातार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button