छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने यात्रियों को बांटी 100 कुर्सियां, समाजसेवा के लिए Zee media ने दिया था प्रभाकर पटनायक को अवार्ड

हॉल ही में प्रभाकर पटनायक को Zee मीडिया द्वारा Icons of MP CG से भी सम्मानित किया गया

कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुवे रायपुर रेल्वे स्टेशन में सोशल डिस्टन्सिंग को बनाए रखने यात्री और बुजुर्गों के लिये बैठने की व्यवस्था के लिये रायपुर शहर के जाने माने समाज सेवी प्रभाकर पटनायक ने 100 कुर्सियों का रेल्वे को दान किया हैं।

उन्होंने यह भेंट रायपुर रेल्वे के स्टेशन निदेशक बी वी टी राव द्वारा प्राप्त किया गया है । पटनायक ने इन दिनो में देश भर के प्रवासी मज़दूरों के लिये जो रायपुर सहर से गुज़र रहे है या रायपुर में पहुँच रहे है उनकी खाने की वेवेस्था भी किये थे । आपको बता दें कि हॉल ही में प्रभाकर पटनायक को Zee मीडिया द्वारा Icons of MP CG से भी सम्मानित किया गया ।

इसके साथ ही बीते दिनों उनके सामाजिक कार्यों से प्रेरित हो कर दिल्ली में राष्ट्रीय मानव कल्याण परिषद द्वारा “भारत श्री“ से भी सम्मानित किया गया था । प्रभाकर का कहना है दुनिया का सबसे अच्छा जेवर आपकी मेहनत है, और दुनिया का सबसे अच्छा साथी आपका निश्चय है।

Related Articles

Back to top button