मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरे छत्तीसगढ़ में सहित बिलासपुर रायपुर और दुर्ग संभाग में भारी बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। पूर्व में आगामी 23 तारीख तक के लिए पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग ने सभी संभागों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मानसून ने कल दस्तक दी। कल रात से राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। बालोद में हो रही तेज़ बारिश कई जगहों पर हुआ बिजली गुल हो गई। वहीं सड़को पर पेड़ गिरने की वजह से आवागमन भी प्रभावित हो गया। बालोद में बारिश और आंधी ने जमकर तबाही मचाई। वहीं खेतो में लबालब पानी भर गया। बारिश और हवा ने तबाही मचाई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग ने इसे देखते हुए सरगुजा संभाग में आज अति बारिश का अलर्ट जारी किया है। धमतरी में पूरी रात लगातार बारिश होती रही है। यहां ग्रामीण इलाकों में भी जमकर बारिश हो रही है। तेज झड़ी लगने के कारण लोग भी बाहर नहीं निकल रहे हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान अति वर्षा हो सकती



