लाइफस्टाइल

मोटापा दूर भगाता है ईमली, औषधीय गुणों से भरपूर ईमली के जानिए लाभ और नुकसान

इमली खाने का शौक अक्सर लड़कियों में बचपन से ही होता है। चटनी इमली के स्वाद के बिना अधूरी होती है। इमली खाने में जितनी मजेदार होती है, उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इमली सेहत का खजाना है।

औषधीय गुणों से भरपूर इमली तंत्रिका तंत्र में सुधार कर दिल की धड़कन को नियंत्रित करने का काम करती है। इमली में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनमें इन्फेक्शन को रोकने, दर्द कम करने, प्रतिरोधक क्षमता को सक्रिय करने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने वाले गुण होते हैं। इमली में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आइए आपको स्वादिष्ठ इमली के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं-

मोटापे कम करती है इमली

इमली खाकर आप मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। इमली में हाइड्रोसिट्रिक नामक एसिड होता है, जो आपके शरीर में बनने वाले फैट को धीरे- धीरे कम करता है। इसके अलावा इमली ओवरईटिंग से भी बचाती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा नहीं रहता।

डायबिटीज कंट्रोल करने में है मददगार

डायबिटीज के मरीजों के लिए इमली बहुत फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। यह शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स को एबजॉर्ब होने से रोकती है, जिसकी वजह से शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। शुगर को कंट्रोल करने के लिए एक छोटा ग्लास इमली का जूस फायदेमंद साबित होगा।

इमली लीवर के लिए भी है फायदेमंद-

इमली हमारे लीवर को बेहतर बनाने के लिए भी काम की चीज है। इमली दिल की बीमारियों को दूर करने के साथ-साथ लीवर के लिए भी फायदेमंद है।

ब्लड प्रेशर भी करती है कंट्रोल-

इमली में आयरन और पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और रेड ब्लड सेल को बनाने में मदद करती है।

इमली के नुकसान-

ज्यादा इमली खाने वालों में त्वचा संबंधी विकार जैसे चर्म रोग, अप्राकृतिक साँवलापन, दाग-धब्बे, कील, मुहाँसे आदि होने लगते हैं और त्वचा का निखार कम होने लगता है। शुगर के मरीज ज्यादा इमली का इस्तेमाल नहीं करें। ज्यादा इमली का सेवन शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को कम करने लगता है। अतः मधुमेह रोगियों को इमली का सेवन चिकित्सक की सलाह से ही करना चाहिए वरना यह उनके लिए नुकसान दायक हो सकती है।

Related Articles

Back to top button