छत्तीसगढ़देश विदेश

देश में रिकॉर्ड 3 लाख 81 हजार कोरोना संक्रमित, जानिए छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों की तजा स्थिति

देश में पहली बार 17 जून को 13 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कल देर रात तक 13826 मामले आए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2877 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक आए मामलों में सबसे ज्यादा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 65 लोगों की मौत भी हो गई है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 8726 टेस्ट हुए हैं। अब तक दिल्ली में कुल 3,21,302 टेस्ट हो चुके हैं।

अब छोटे ग्रामीण इलाके हॉटस्पॉट के तौर पर उभरने लग गए हैं। जहां से रोज बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के मामले आ रहे हैं। देश में अभी तक कोरोना वायरस के 3 लाख 81 हजार 091 मामले आ चुके हैं। इनमें से 1,63,259 मरीज सक्रिय हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अभी तक 2,05,182 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। कोरोना से आज देर रात तक 10743 लोग ठीक हुए हैं। देश में महामारी से कुल 12,604 लोगों की मौत हो चुकी है।

आपको बता दें कि तमिलनाडु से कम संक्रमण के बावजूद दिल्ली में तीन गुनी मौत तमिलनाडु में कोरोना वायरस के अभी तक 50 हजार से अधिक मामले आ चुके हैं। साथ ही दिल्ली में भी कोविड 19 संक्रमितों की संख्या 50 हजार के करीब है। लेकिन तमिलनाडु के मुकाबले दिल्ली में तीन गुना से अधिक मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां कल जारी आंकड़ों के मुताबिक कल 82 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे बलरामपुर से 22, बलौदाबाजार से 12, जांजगीर-चाम्पा व रायपुर से 11-11, दुर्ग से 9, राजनांदगांव से 8, बिलासपुर से 4, कोरिया से 3, कोरबा से 2 मरीज शामिल है. वही 46 मरीज डिस्चार्ज किये गए.

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 1946 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की सख्या 735 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 1202 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु में अभी तक 628 और दिल्ली में 1969 लोगों की मौत हुई है। कल कोरोना से पूरे देश में 341 लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें से महाराष्ट्र में 114, दिल्ली में 67, तमिलनाडु में 48, उत्तर प्रदेश में 30 और गुजरात में 27 लोगों की मौत हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेजी से मामले बढ़ने के कारण मृत्यु दर में बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button