छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले के इस गांव में एक कोरोना संक्रमित, सीएमएचओ ने की पुष्टि

प्रतिक मिश्रा गरियाबंद – जिले के लिए आज का दिन बेहद खराब रहा, सुबह 5 मरीजों के पॉजिटिव मिलने और अब आज एक और मरीज के पॉजिटिव मिलने की खबर सामने आई है, जिले में आज 24 घंटे में छह संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है, नया मरीज गरियाबंद विकासखंड के बेहराबुड़ा गांव का बताया जा रहा है।

सीएमएचओ एनआर नवरत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीज बेहराबुड़ा गांव का है, वह दूसरे प्रदेश से वापस लौटा है और फिलहाल होम क्वारेंटाइन में रह रहा है, उन्होंने बताया कि मरीज को रायपुर शिफ्ट करने के लिए टीम रवाना हो चुकी है बता दें।

Related Articles

Back to top button