छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले में अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र में एक व्यवसायी की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती एमबीबीएस की छात्रा है और वह दिल्ली से हाल ही में लौटी थी जिसकी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार अंबागढ़ चौकी शहर को ही पूरी तरह से सील किया जा रहा है बताया जा रहा है चूंकि संक्रमित युवती किराना दुकान के चलाने में अपने पिता की सहायता करती थी और पिता क्षेत्र के बड़े व्यापारी हैं। बता दें कि 4 दिन पहले किराने की दुकान को सील किया गया था।
इसके साथ ही कहा जा रहा है कि छात्रा खंडेलवाल समाज के एक शादी समारोह में भी शामिल हुई थी। मामले की पुष्टि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी ने की तो अंबागढ़ चौकी शहर में हाहाकार मच गया है। छात्र के संपर्क में आये लोगों की पतासाजी की जा रही है।




