छत्तीसगढ़ के क्वारेंटाइन सेंटर में मजदूर की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत, बिलासपुर का मामला
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस महामारी में बाहर से आये हुवे लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए संदिग्धों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। छत्तीसगढ़ के क्वारेंटाइन सेंटरों में अव्यवस्था तो कहीं मौत की खबरें आ चुकी हैं।
ताजा मामला बिलासपुर जिले से आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक मजदूर की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। घटना जिले के तखतपुर ब्लॉक के लमेर गांव की बताई जा रही है। 41 वर्षीय मजदूर फागूराम गोंड़ की क्वारेंटाइन सेंटर में मौत हो गई है। यहां के पूर्व माध्यमिक शाला में बीते 8 जून को मजदुर को क्वारेंटाइन किया गया था।
बताया जा रहा है कि मजदुर को अचानक तबियत ख़राब होने पर सिम्स अस्पताल में दाखिल किया गया था। जिसे इलाज के बाद सिम्स अस्पताल ने 14 जून की रात मरीज को डिस्चार्ज कर दिया था। उसके बाद क्वारंटाइन सेंटर आते ही मजदुर की मौत हो गई जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।




