राशिफल - अध्यात्म

14 June 2020 – इन जातकों के दिन हैं आज ख़ास, जानिए आज का राशिफल

मेष: आज का दिन आत्मचिंतन का है। अनावश्यक खर्चों से बचें। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से समय थोड़ा कमजोर है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है।

वृष: किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश रहेंगे। कार्य में कुछ विलंब के बाद सफलता मिलेगी। धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा। अवैध स्रोत के जरिए धन कमाने का प्रयास ना करें।

मिथुन: सरकार से कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। करियर में सफलता मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है।

कर्क: दिन मिला-जुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। भविष्य की चिंता में अपने वर्तमान को खराब न करें। दांपत्य जीवन आज थोड़ा नीरस दिन रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह: आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

कन्या: आर्थिक क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। कोई जोखिम न लें। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बहुत जरुरी हो तभी यात्रा करें।

तुला: आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। परिवार में खुशी रहेगी। यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: दिन शानदार रहेगा। आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। आपको कुछ अच्छी सूचनाएं मिल सकती हैं। आर्थिक लाभ या करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत मिल रहे हैं। जॉब और बिजनेस वालों के लिए दिन सुकून भरा होगा।

धनु: दिन अच्छा गुजरेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे है। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी।

मकर: परिवार और संतान से खुशियां प्राप्त होंगी। आय के नए साधन बनेंगे। आपको कार्य में लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा। काम के तरीकों में बदलाव करने का समय है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

कुंभ: दिन आपके लिए अच्छा होगा। काम के मामले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपका कोई जरुरी काम पूरा होगा। करियर के मामले में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इनकम बढ़ाने का कोई जरिया मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में समय बहुत बढ़िया रहेगा।

मीन: दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ सफलता मिल सकती है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। संसाधन और सहायता आसानी से मिलेगी। आपको नये रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसी रिश्ते में मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग से कोई घरेलू काम पूरा करेंगे।

Related Articles

Back to top button