inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

देश में कोरोना 3 लाख पार, पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात, जानिए छग सहित अन्य राज्यों के हाल

देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा हालात महाराष्ट्र में खराब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। कहा जा रहा है कि यह बातचीत 16 या 17 जून को आयोजित की जाएगी हालांकि अभी मुख्यमंत्रियों से चर्चा का एजेंडा स्पष्ट नहीं किया गया है।

कोरोना वायरस के मामले लॉकडाउन से राहत मिलने के बाद तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 11314 मामले सामने आए हैं। जबकि 388 लोगों की 12 जून को मौत हुई है। इसके बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3 लाख 9 हजार 603 हो गई है। भारत में 10 दिन के भीतर 1 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।

छत्तीसगढ़ में आज 31 नए केस मिलने के बाद देर रात फिर 16 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई जिनमे जांजगीर से 13, बलरामपुर से 2 और जशपुर से 1 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इस तरह आज अब तक कुल 47 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। अब छग में कुल एक्टिव केस की संख्या छत्तीसगढ़ में 895 है। वहीं कोरोना का कुल आंकड़ा पहुंचा 1445, कोरोना से प्रदेश में अब तक 6 मौत हो चुकी है।

अन्य राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अकेले महाराष्ट्र में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख को पार कर गई है। मिले आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 12 जून को 3493 मामले आने के बाद प्रदेश के 1,01,141 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं तमिलनाडु में 12 जून को 1982, दिल्ली में 2137, उत्तर प्रदेश में 528, गुजरात में 495, पश्चिमी बंगाल में 476 और हरियाणा में 366 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है।

भारत में कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा 3,09,603 तक पहुंच गया है। इनमें से 1,46,460 मरीज महामारी से जूझ रहे हैं। अभी तक 1,54,231 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी तक 8890 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 388 लोगों ने दम तोड़ा है।

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का अंंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश को 2 लाख से तीन लाख तक पहुंचने में महज 10 दिन का वक्त लगा है। बता दें कि पहले एक लाख संक्रमित होने में 110 दिन लगे थे। हालात इतने खराब हो चले हैं कि 1 लाख से दो लाख होने में 15 दिन का वक्त लगा था।

Related Articles

Back to top button