बिजनेस
GST Council की 40वीं बैठक आज, यह होगा खास
जीएसटी काउंसिल की आज 40वीं बैठक आयोजित होनी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कर राजस्व में कोरोना के असर पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यों को मुआवजे के भुगतान को लेकर और अगस्त 2017 से जनवरी 2020 के दौरान जीएसटी रिटर्न नहीं भरने वाले व्यवसायियों के लेट फीस को माफ करने का फैसला भी आज हो सकता है।

