छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों में दो हथिनियों की मौत के बाद आज बलरामपुर के अतोरी के जंगल में भी एक हथिनी का शव बरामद हुवा है। वन विभाग की टीम ने मीडिया को बताया कि हथिनी की मौत 3 से 4 दिन पहले हुई थी। फ़िलहाल मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
आपको बता दें कि सूरजपुर जिले में बीते दो दिनों में दो हथिनियों की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज २४ घंटे से ऊपर हो जाने के बाद भी हाथियों का दल मृत हथिनी के शव के पास हट नहीं रहें हैं जिस वजह से पशु हंथिनी का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है जिससे उसके मौत के कारणों का खुलासा हो सके। ऐसे ही प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के गणेशपुर जंगल में हंथिनी का शव मिला था। तो वहीं एक दिन पहले भी एक मादा हांथी की मौत इसी जंगल में हुई थी।




