देश मे कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कल रिकॉर्ड 11,156 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र, गुजारत और दिल्ली में 5600 से अधिक मामले आए हैं। कोरोना संक्रमण अब देश भर में 2 लाख 87 हजार 155 पर आंकड़ा पहुंच गया है।
छत्तीसगढ़ की बात करें तो देर रात मिले आंकड़े के मुताबिक बिलासपुर जिले में 39 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। इसके अलावा NTPC टाउनशिप में भी 8 संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों में 4 डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। अब छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1335 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 936 हो गई है।
आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 3254 मामले बुधवार को आए हैं। तमिलनाडु में 1927, दिल्ली में 1501, गुजरात में 510, हरियाणा में 370, आंध्र प्रदेश में 365, राजस्थान में 355, पश्चिमी बंगाल में 343 और उत्तर प्रदेश में 275 मामले आए हैं।
अब तक कोरोना वायरस से 2,87,155 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1,38,054 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 1,40,979 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा 8107 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 357 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में ही 149 लोगों ने दम तोड़ा है।
देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 1 लाख के करीब पहुंच चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में अभी तक 94,041 मामले आए हैं। इनमें से 46087 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि 44,516 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। महाराष्ट्र में अभी तक 3438 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है।
हालांकि कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में कल 6326 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। देश में अभी तक 1,40,979 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कल महाराष्ट्र में 1877, तमिलनाडु में 1008, दिल्ली में 384, गुजरात में 370, उत्तर प्रदेस में 302 लोग महामारी से ठीक हुए हैं।



