बीरगांव के वार्ड 21 के पार्षद संजय सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिरगांव ने पत्र जारी कर गांजा तस्करी में लिप्त गिरफ्तार कांग्रेस पार्षद को पार्टी से निष्काषित करने का आदेश जारी किया है।

आपको बता दें कि उड़ीसा के संबलपुर से रायपुर जाने वाले रास्ते पर गांजा तस्करी करते हुए रायपुर के एक कांग्रेसी पार्षद संजय कुमार गिरफ्तार किया गया था। जिसकी जानकारी उत्तरप्रदेश के स्पेशल पुलिस टास्क फोर्स और लखनऊ के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने दी। उसके मुताबिक उड़ीसा के सम्बलपुर से रायपुर जाने वाले रास्ते पर डंफर और ट्रक में 10 क्विंटल गांजा भरकर झांसी लाया गया था।
यह था पूरा मामला –




