देश विदेश

डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर फिर वायरल, जानिए क्या है मामला

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मृत्यु की खबरें काफी तेजी से वायरल रही है। सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों के मुताबिक दाऊद की मौत हो चुकी है। बता दें कि अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले दाऊद और उसकी पत्नी महजबीन के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई थी। कोरोना की पुष्टि होने के बाद दोनों को कराची के एक मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

अब मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि दाऊद मर चुका है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब दाऊद की मौत की खबरें आग की तरह फैली हों। इससे पहले उसकी मौत की खबरें झूठी भी साबित हो चुकी हैं। पहले भी दाऊद इब्राहिम की मौत की खबरों ने जोर पकड़ा था, तब पाकिस्तानी मीडिया ने कहा था कि दाऊद को दिल का दौरा पड़ा है और उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था।

जिसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, तब पाकिस्तानी अखबारों में कहा गया था कि दाऊद को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के घर पर हुए एक समारोह में देखा गया था। मियांदाद के बेटे जुनैद की शादी दाऊद की बेटी महरुख के साथ हुई है। उस वक़्त दाऊद की मौत के बारें में आ रही खबर को छोटा शकील ने अफवाह बताया था। छोटा शकील ने एक अंग्रेजी अखबार को फोन पर बताया था कि ‘क्या आपको मेरी आवाज से ऐसा लगता है कि ऐसा कुछ हुआ है. यह सब अफवाह है.. भाई एकदम ठीक हैं।

आपको बता दें कि दाऊद इब्राहिम के बारे में वैसे तो सारी दुनिया जानती है, लेकिन उनके परिवार के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। दाऊद और जुबीना के चार बच्चे हैं, तीन बेटियां माहरुख, माहरीन और मारिया, वहीं एक बेटा है जिसका नाम मोइन है।

Related Articles

Back to top button