राशिफल - अध्यात्म

10 June 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष: आज भाग्य का साथ मिलेगा। आपके सभी कामों में आपको सफलता मिलेगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

वृष: लोन के लिए मंजूरी मिल सकती है। आवश्यक धन की सहायता मिल जाएगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्त साथ निभाएंगे।

मिथुन: दिन अच्छा रहेगा। कोशिशें सफल हो सकती हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको बहुत फायदा मिलेगा। आपकी कोई पुरानी समस्या आज खत्म हो सकती है। मानसिक चिंताओं में बढ़ोतरी होगी। धन की हानि भी हो सकती है। गृहस्थ जीवन चुनौतीपूर्ण रहेगा।

कर्क: शुभ दिन है। अचानक अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है या किसी पुराने निवेश से बहुत अधिक लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह: मन काम में कम लगेगा। खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कोई भी काम करते समय अपने मन को शांत रखें, काम आसान होंगे। अपने ही नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। रिश्तों में सावधानी आवश्यक है।

कन्या: सफर करने के लिए एक अच्छा दिन है। मुनाफे और ग्राहकों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति वेतन में वृद्धि या पदोन्नति से संबंधित अच्छी खबर की उम्मीद रख सकते हैं। जीवनसाथी अथवा लव जीवन के साथ संबंधों में सुधार होगा।

तुला: प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

वृश्चिक: दिन बहुत शानदार बीतेगा। व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। घर और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

धनु: दिन बेहतरीन रहेगा। अगर किसी नये काम की शरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। आपके लिए भविष्य के कई दरवाजे खुलने का संकेत भी है।

मकर: दिन सामान्य रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। कारोबार अच्छा रहेगा। कई मामलों में आप प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कुंभ: दिन खुशहाल रहेगा। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। उच्चाधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। छात्रों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा।

मीन: दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आपके रुके हुये पैसे वापस मिलेंगे। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे। आज बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। नई जिम्मेदारी भी मिलने के संकेत हैं। छात्रों को सफलता हासिल होगा। रोजगार की चिंता रह सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

Related Articles

Back to top button