छत्तीसगढ़
रायपुर के ये इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित, बिना काम के न निकलें बाहर, जानिए कहां
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार कोरोना संक्रमितों के पाए जाने के बाद, संतोषी नगर, खमतराई, राजीव नगर और शंकर नगर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों में आवश्यक कार्यों के अतिरिक्त लोगों के बाहर निकलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। देखिये आदेश



