छत्तीसगढ़

शिवन्या फाउंडेशन रायपुर द्वारा चलाया गया मुफ्त मास्क वितरण अभियान

शिवन्या फाउंडेशन रायपुर द्वारा लोगों को मास्क बांटे गए

भारत के अन्य राज्यों के साथ साथ अब छत्तीसगढ़ में भी फिर से कोरोना वायरस बहुत तेजी से पैर पसार रहा है। इसी के चलते शिवन्या फाउंडेशन रायपुर के अध्यक्ष दीपा वर्मा के नेतृत्व में फ्री मास्क डिसटीब्यूशन कैंपेन चलाया गया। बता दें की रायपुर के मरीन ड्राइव तेलीबांधा में सभी लोगों को मास्क बांटे गए और मास्क है मेरी पहचान का नारा देकर लोगों को जागरूक भी किया गया। यह लगातार 7 दिनों तक के चलने वाला है जो कि रायपुर के मुख्य मार्गों पर जाकर यह कैंप लगाया जाएगा। इस कड़ी में समिति के साथी अतुल वर्मा, शशीकांत वर्मा, सौरभ वर्मा, उमाश्री विश्वास, आकांक्षा वर्मा, तेजस्वी तिवारी, वैभव यादव, अमित, फरहान, कुशग्रहा, नेहा, अलका, इशिता भी उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button