बिजनेस

विशेषज्ञ बता रहें हैं सोने चांदी में तेजी के आसार, वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट

सोमवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत सोमवार सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर 113 रुपये की गिरावट के साथ 46,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। विदेशी बाजार में मई के दौरान चांदी (Silver Rate) में करीब 20 फीसदी और सोने में करीब 3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी।

वहीं एमसीएक्स पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव सोमवार सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर 98 रुपये की गिरावट के साथ 47,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव सोमवार सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर 94 रुपये की गिरावट के साथ 46,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

अमेरिका-चीन में तनाव, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार को लेकर फेडरल रिजर्व चेयरमैन की चिंता और लोगों की व्यक्तिगत खर्च कम होने से सोने और चांदी में सुरक्षित निवेश मांग में बढ़ोतरी हो गई है। इसी के चलते सोने एवं चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button