छत्तीसगढ़देश विदेश

Corona breaking – विश्व में भारत सातवें स्थान पर, जानिए छत्तीसगढ़ सहित राज्यों में क्या है कोरोना संक्रमण की स्थिति

भारत में कोरोना वायरस ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोरोना वायरस संक्रमित के मामले में भारत विश्व में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। कल देश में 31 मई को सात हजार से अधिक मामले आ चुके हैं। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 1,88,989 पर पहुंच गई है।

बता दें कि देश में जारी लॉकडाउन के 4 फेज के बावजूद कोरोना वायरस काबू में नहीं हो पाया। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़े हैं। महाराष्ट्र-दिल्ली के अलावा तमिलनाडु में भी हालात खराब है। मिले आंकड़ों के मुताबिक देश के तीन राज्यों में 1 हजार से अधिक मामले आए हैं। महाराष्ट्र में 2487, तमिलनाडु में 1149 और दिल्ली में 1295 संक्रमित मिले हैं।

अब भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,88,989 हो गई है। इनमें से 93567 मरीजों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 90056 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में अभी तक 5358 मरीजों की मौत हुई है। भारत में आज 178 लोगों की महामारी से मौत हुई है।

वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। अब लगातार दर्जनों मरीज मिल रहे हैं. रविवार को भी 46 नए पॉजिटिव केस पाए गए. स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात में जारी मेडिकल बुलेटिन में 42 केस की पुष्टि की गई थी। कल देर रात एक बार फिर 4 मरीज की पहचान की गई. बालोद औऱ सरगुजा जिले में 2-2 पॉजिटिव की पुष्टि की गई. इन मरीजों को मिलाकर अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 383 हो गई है।

Related Articles

Back to top button