31 May 2020 – इन राशि के जातकों को आज करना चाहिए यह, जानिए आज का राशिफल
मेष- संतान की ओर से आज शुभ समाचार प्राप्त होगा। निवेश से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे। संतानपक्ष से चिंतित राह सकते हैं।
वृष- आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप निवेश कर सकते हैं। दिन उत्तम फलीभूत होगी।
मिथुन- आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। घर खरीदना चाहें तो लाभ का सौदा होगा। अनायास मन में शंका न पालें।
कर्क- आज उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आप यात्रा कर सकते हैं।
सिंह- आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर उसके विवाद निपटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीविकापार्जन के स्रोत वनेंगे।
कन्या- आज पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी खूब धन कमाएंगे। जीवनसाथी से संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे। मन प्रसन्न होते गउवे भी चिंता हो सकती है।
तुला- आज आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खान-पान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल होगा।
वृश्चिक- आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचुअल फंड में निवेश करेंगे। वाद विवाद से बचें।
धनु- आपको सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व् आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है। दिन उच्च फलदायक है।
मकर- आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। यह समय निवेश के लिए श्रेष्ठ है। अकारण चिंता रहेगी।
कुंभ- आज निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।
मीन- आप आज परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।




