मनोरंजन
कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह ने शेयर की प्रेग्नेंसी की तस्वीर, मालदीव की फोटोज से फैन्स को किया था घायल
धारावाहिक शो ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह इन दिनों प्रेगनेंट है. उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी अपने फैंस को दी है. कुछ दिन पहले ही शिखा छुट्टियां बिताने के लिए मालदीव गई थी. वहां जाने के बाद अपनी लाइफ को एंजॉय करने वाली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी.
इन तस्वीरों में शिखा का बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही थी. सोशल मीडिया पर अक्सर शिखा की कई सारी तस्वीरें जमकर वायरल होती रहती है.

प्रेगनेंट होने के बाद पोस्ट की तस्वीर में शिखा ने लिखा है कि काश यह सिर्फ श्वेत और श्याम होता. आगे अच्छा समय है, इंतजार कर रही हूं. सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा, मजबूत, स्वस्थ, सुरक्षित रहे और घर पर रहे.





