जैन साधुओं और साध्वियों को प्रारंभ हो रहे चातुर्मास में सुरक्षित विहार के लिए आदेश जारी
डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी जिलों के एसपी को जैन साधुओं और साध्वियों को प्रारंभ हो रहे चातुर्मास में सुरक्षित विहार के लिए आदेश जारी किया है. अपने आदेश में डीजीपी ने कहा है कि जैन साधुओं और साध्वियों को किसी तरह की असुविधा और असुरक्षा न हो. साथ ही सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा है।
आपको बता दें जुलाई माह से आरंभ हो रहे चतुर्मास को देखते हुए जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को साधू संतों के सुरक्षित विहार हेतू निवेदन करते हुए पत्र लिखा था. जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश से पुलिस महानिरीक्षक ने जैन साधु संतों के सुरक्षित विहार हेतु समस्त थाना क्षेत्रों को आदेशित किया गया है.।
चतुर्मास में साधू संतों के सुरक्षित विहार हेतु आदेश जारी होने के बाद जैन समाज एवं जन जागरण सेवा समिति के अध्यक्ष मितेश जैन ने डीजीपी डी एम अवस्थी के प्रति निवासी आभार व्यक्त किया है।




