देश विदेश

लॉक डाउन के बाद उडी पहली फ्लाइट, इस राज्य के लिए नहीं होगी उड़ान, दो महीने बाद घरेलु विमान सेवा शुरू

लॉक डाउन के बाद आज राजधानी दिल्ली के आईजीआई विमानतल से सोमवार सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई 5031 ने पुणे के लिए पहली फ्लाइट रवाना हुई. 7 बजकर 45 मिनट पर यहां अहमदाबाद से फ्लाइट पहुंचेगी. आईजीआई एयरपोर्ट पर 2 बजे से ही पैसेंजर्स का आना शुरू हो गया था।

यात्रियों की जारी गाइडलाइन के अनुसार एंट्री गेट पर स्क्रीनिंग हुई जिसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिली। बता दें कि आज एयरपोर्ट पर करीब 380 विमानों का संचालन होगा. हवाईअड्डे से करीब 190 विमान रवाना होंगे और करीब 190 विमान ही यहां उतरेंगे।

इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर बताया था कि ‘देश में नागरिक उड्डयन कार्यों की सिफारिश करने के लिए विभिन्न राज्यों के साथ बातचीत का एक लंबा दिन रहा. आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर सोमवार से पूरे देश में घरेलू उड़ानों की शुरुआत होगी.’

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सोमवार से मुंबई और राज्य के अन्य हवाई अड्डों से अनुमोदित और अनुसूची के अनुसार मुंबई से सीमित उड़ानें होंगी. वहीं आंध्र प्रदेश में 26 मई और पश्चिम बंगाल में 28 मई से घरेलू उड़ानों की शुरुआत की जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया, ‘तमिलनाडु में चेन्नई के लिए अधिकतम 25 अराइवल फ्लाइट्स होंगी लेकिन डिपार्चर की कोई सीमा तय नहीं की गई है. साथ ही तमिलनाडु के अन्य एयरपोर्ट देश के अन्य हिस्सों की तरह ही चलेंगे.’

Related Articles

Back to top button