छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोनावायरस शंकर मित्रों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला बलौदा बाजार जिले से आया है। यहां बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 6 पॉजिटिव कोरोना मरीज़ की हुई पुष्टि।
6 में से 3 लवन, 2 दरचुरा (सिमगा) और 1 धाराशिव(बलौदाबाजार) से हैं। इसके साथ ही गरियाबंद जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज की भी पुष्टि हुई है।बताया जा रहा है कि छात्रा राजिम के रहने वाली हैं। संक्रमित छात्रा 5 दिन पहले ही राजस्थान कोटा कोचिंग सेंटर से लौटी थी।
उसके बाद 6 दिन तक कवर्धा क्वाँरेटाइन में रहने के बाद राजिम छात्रा आई थी। फिलहाल छात्रा को रायपुर एम्स ले जाने की तैयारी हो रही है
बता दें कि लवन के 3 मरीज लवन कॉलेज में और दरचुरा के मरीज ग्राम के स्कूल में क्वारंटाइन में हैं। सभी 6 मरीज़ों को इलाज के लिए रात में ही एम्स रायपुर भेजा जा रहा है। धाराशिव का मरीज़ जिला कोविड हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। बताया जा रहा है कि सभी मज़दूर हैं और बाहर से कुछ दिनों पहले ही छत्तीसगढ़ आये हैं।



