inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज, बालोद में फिर से 2 युवक आये टेस्ट में पॉजिटिव, अब आंकड़ा पहुंचा इतना

छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक लगातार मामले सामने आते जा रहे हैं। ताजा मामला फिर से बालोद जिले से आया है जहां दो युवक कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। मिली जानकारी के अनुसार बालोद में दो कोरोना पॉजिटि की पुष्टि हुई है।

आपको बता दें कि बालोद जिले में पॉजिटिव की संख्या अब 4 हो गई है। बताया जा रहा है कि पहले जो युवक पॉजिटिव पाया गया था जोकि मुम्बई से छत्तीसगढ़ आये थे उन्ही के संपर्क थे।

संक्रमितों में एक कोकान गांव का दूसरा दल्लीराजहरा का बताया जा रहा है। लगातार मामले मिलने से जिला प्रशासन सकते में है इन दोनों युवकों को एम्स भेजने की तैयारी की फ् रही है। छत्तीसगढ़ में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 69 हो गयी है, जिसमें से एक्टिव केस अभी प्रदेश में 13 हो गये हैं, वहीं 56 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गये हैं।

पिछले दिनों ही दल्ली राजहरा के एक युवक के कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद उसके कांटेक्ट में आये अन्य लोगों का भी RTPCR टेस्ट कराया गया, जिसमें एक अन्य युवक की रिपोर्ट भी पॉजेट्व आयी थी। अब उसी युवक के संपर्क में रहे दो और युवकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Back to top button