छत्तीसगढ़

शिकायतों के बाद खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने मारा छापा, 5 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी

छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थी। लॉकडॉउन अवधि में लोगों को राशन पहुंचाने के बजाय दुकानों में गड़बड़ी की शिकायतें खाद्य मंत्री भगत तक भी पहुंची थी। मंत्री अमरजीत भगत ने इस पर सख़्ती के निर्देश दिए थे इसके बाद भी शिकायत लगातार आ रही थी।

खाद्य मंत्री ने खुद दुकानों पर जाकर देखने की ठानी उसके बाद सरगुजा की राशन दुकानों का खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने छापा मारा। खाद्य मंत्री ने छापे के बाद शहर की 5 दुकानों को मौक़े पर ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंत्री भगत ने अधिकारियों को सख़्त फटकार लगाते हुए प्रथम दृष्टया गड़बड़ी पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए आगामी कार्यवाही के निर्देश दिए।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि ‘ऐसे मुश्किल समय में लगातार राशन दुकानों की शिकायतें मिल रही थीं। संचालक को इस समय का नाजायज लाभ नहीं दिया जा सकता। सभी के ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी।’

Related Articles

Back to top button