छत्तीसगढ़
रायगढ़ में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी, नदी तट पर फेंक गया था कोई
रायगढ़ में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी
रायगढ़ में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना चौकी जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत एक नवजात शिशु का शव पाया गया है। पुलिस ने कहा कि नवजात शिशु का शव आज सुबह जूटमिल चौकी अंतर्गत जेल पारा प्रगति नगर केलो नदी के तट पर मिला। नवजात के शव को देखकर रहवासियों ने जूटमिल चौकी को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर 112 पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के साथ पहुंची। पुलिस की टीम वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर लोगों में कौतूहल है कि रायगढ़ शहर में लगातार हर एक पखवाड़े के बीच कहीं न कहीं इस तरह भ्रूण या नवजात शिशु का शव कहां से पाया जाता है। पुलिस मामले की खोजबीन में लग गई है।




