छत्तीसगढ़

छग में दूरदर्शन पर अब पढ़ेंगे बच्चे इस तरह, घर बैठे होगी इस लिंक और टीवी से पढ़ाई

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लॉकडाउन की अवधि में प्रदेश के छात्र छात्राओं के लिए अपने घर पर रेगुलर पढाई कर सकें, इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग सोमवार 11 मई से विशेष शैक्षिक टीवी कार्यक्रम “क्लास रूम” शुरू करने जा रहा है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के बच्चे अब दूरदर्शन के माध्यम से घर पर रहते हुए पढाई कर सकेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस कार्यक्रम को दूरदर्शन के सहयोग से, 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के लिये विषयगत अवधारणों पर तैयार किया है।

ऐसे होगा प्रसारित –

10:00 am से 10:30 am – मीना की दुनिया एवं जीवन कौशल
10:30 am से 11:00 am – प्राथमिक शाला प्रसारण (कक्षा 1 से 5)
11:00 am से 11:30 am – माध्यमिक शाला प्रसारण (कक्षा 6 से 8)
11:30 am से 12:00 noon – कक्षा 9 व 11 हेतु प्रसारण
12:00 noon से 01:00 pm – कक्षा 10 हेतु प्रसारण
01:00 pm से 02:00 pm – कक्षा 12 हेतु प्रसारण

इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दूरदर्शन के कार्यक्रमों के अलावा रेडियो, वाट्सएप एवं लोकल केबल टीवी के माध्यम से क्लास वार और विषय से सम्बंधित मनोरंजक रोचक शैक्षिक सामग्री भी बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा मोबाइल पर यूट्यूब में https://m.youtube.com/watch?v=h3RhpgO2ItQ इस लिंक पर प्रसारित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button