inh24छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम जोगी के स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर रहे नंदकुमार साय, छग की राजनीती में धुर विरोधी

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय पूर्व मुख्यमंत्री जोगी के स्वास्थ्य के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अमित जोगी से फोन पर बात करते हुए कहा है कि डाक्टर प्रयास कर रहे हैं पर हम सभी को ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह स्वस्थ हो जाए, इसलिए ही मैं मृत्युजंय पाठ कर रहा हूं. मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि अजीत जल्द ठीक हो जाएं।

आपको बता दें कि अजित जोगी ओर नंदकुमार साय इस प्रदेश के ऐसे दो दिग्गज नेता हैं जो दोनों राजनीती में एक दूसरे के विपरीत रहें हैं। एक दूसरे के राजनैतिक प्रतिद्वंदी तो हैं लेकिन व्यक्तिगत जीवन मे कोई दुश्मनी नहीं। बता दें कि 1998 और 2003 अजीत जोगी ने नंदकुमार साय को हराया था. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में नंदकुमार साय को अजीत जोगी ने मात दी थी।

नंदकुमार साय और अजीत जोगी के बीच का राजनीतिक टकराव छत्तीसगढ़ के गठन के साथ रहा है। आपको बता दें कि साय ही वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने जोगी के मुख्यमंत्री रहते हुए ही उनकी जाति का मुद्दा न केवल उठाया था।

Related Articles

Back to top button