नेहा कक्कड़ ने बनाया कीर्तिमान, इंटरनेशनल सिंगर को पछाड़ा ऐसे, बनाया यह रिकॉर्ड
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने दुनियाभर के इंटरनेशनल सिंगर्स को पछाड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। नेहा कक्कड़ का यह रिकॉर्ड भारतीयों के लिए काफी खुशी की बात बनी हुई है। रिकॉर्ड के साथ नेहा इंटरनेशनल स्टार भी बन गई हैं।
आपको बता दें कि एक्स एक्ट्स चार्ट्स ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है, जिसमें ऐसी महिला आर्टिस्ट के बारे में बताया गया है, जिन्हें वर्ष 2019 में यूट्यूब पर दुनिया भर में सबसे ज्यादा बार देखा गया है और इस लिस्ट में नेहा कक्कड़ ने दूसरी रैंकिंग हासिल की है नेहा ने कई इंटरनेशनल स्टार्स को पीछे छोड़ते हुए यह रैंकिंग हासिल की है, जो कि नेहा और उनके फैंस के लिए काफी खुशी की बात है।
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ के अलावा इस लिस्ट में कोई दूसरा भारतीय आर्टिस्ट नहीं है। इस लिस्ट में जगह बनाने वाली नेहा ही अकेली ऐसी भारतीय स्टार हैं, जिन्होंने इस लिस्ट में जगह बनाई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर कार्डी बी ने जगह बनाई है जिन्हें 4.8 बिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं नेहा को 4.5 बिलियन व्यूज मिले हैं।
नेहा ने सेलेना गोमेज, बिली एलिस, ब्लैकपिंक और निकी मिनाज जैसे पॉपुलर सिंगर्स को पछाड़ते हुए यह जगह बनाई है। नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी खुशी जताई है।




