inh24छत्तीसगढ़

IAS समीर विश्नोई को बनाया गया चीफ इंफारमेशन सिक्यूरिटी आफिसर, चिप्स के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई को चीफ इंफारमेशन सिक्यूरिटी आफिसर नॉमिनेट किया है. समीर 2009 बैच के आईएएस हैं. चिप्स के साथ उनका यह अतिरिक्त प्रभार होगा।

Read Also – कोरबा में दर्दनाक हादसा, तालाब की मिटटी धंसने से तीन बच्चियों की मौत, गाँव में पसरा सन्नाटा

नेशनल क्रिटिकल इन्फार्मेंशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर भारत सरकार द्वारा पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए छत्तीसगढ़ इन्फोटेक एवं प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को राज्य का मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ) नामांकित किया गया है।

Read Also – छत्तीसगढ़ में आज कुल कोरोना के 2958 नए मरीज, रायपुर से 336,जानिए आपके जिलो का हाल

छत्तीसगढ़ सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में नेशनल क्रिटिकल इन्फार्मेंशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर भारत सरकार द्वारा चिप्स के उपाध्यक्ष को राज्य का मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी नामांकित किया गया था, अब आदेश में संशोधन करते हुए चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को राज्य का मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ) नामांकित किया।

Related Articles

Back to top button