छत्तीसगढ़ में मौसम बिगड़ने के हैं आसार, इन जगहों पर बारिश और अंधड़ का अनुमान
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम केन्द्र रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार 10 मई को छत्तीसगढ़ में सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग में के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि दो मौसमी तंत्र स्थित है, एक उत्तर राजस्थान से उत्तर छत्तीसगढ़ तक द्रोणी का 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है, तो दूसरा द्रोणिका दक्षिण विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. इसके अलावा प्रदेश में बहुत अधिक मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसके कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका है।
इसके साथ ही राजधानी रायपुर में भी शाम या रात में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा ओले गिरने की संभावना है। फिलहाल रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 39 सेल्सियस और न्यूतम तापमान 23 सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।




