09 May 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। अपनी इच्छाओं को कुछ समय के लिए त्यागना ठीक रहेगा।
वृष: आज का दिन कुछ अच्छे परिवर्तन के संकेत लेकर आ रहा है। आपको तरक्की मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिए समय मिला-जुला है। खर्च के मामले में भी आज चिंतित होंगे।
मिथुन: नौकरी- धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। आय में वृद्धि की संभावना है। कुछ चुनौतियां आपको सफलता की नई राहों पर ले जाएंगी। उच्च पदाधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से बचना चाहिए। परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा।
कर्क: आज आपके सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। सरकारी लाभ मिलेगा। आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार के क्षेत्र में परिस्थिति जल्द ही अनुकूल ही जाएगी। ऑफिस में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।
सिंह: आपको सफलता मिलने के पूरे योग हैं। आपका काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। जॉब में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। निवेश करने का एक अच्छा समय हो सकता है।
कन्या: आज अपनी रचनात्मकता को और निखारने की आवश्यकता है। आपकी योजना और विचारों को सराहना मिल सकती है। आप अपनी तरक्की और सफलता के लिए करने की योजना बनाएंगे। धन खर्च अधिक होगा। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।
तुला: आज आपको कुछ अच्छा परिणाम मिल सकता है। आज बड़े निर्णय लेने के लिए अनुकूल दिन है। कोई महत्वपूर्ण डील आपके पक्ष में हो सकती है। आपको कुछ अतरिक्त धन कमाने का मौका भी मिलने के योग बन रहे हैं। योजना फलीभूत होगी। सेहत का ख्याल रखें।
वृश्चिक: आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
धनु: आज आपके लिए करियर की नई राह खुल सकती है। आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे हैं।आज आपका परिवार आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल संबंध बनेंगे।
मकर: आज आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यवसाय ठीक रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। काम के चलते थकान रहेगी।
कुंभ: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आमदनी बढ़ने से आपका मन खुश होगा। कार्यों को समय रहते हल कर लेंगे। व्यवसाय में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। अपने आत्मविश्वास में किसी तरह की कमी न होने दें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मीन: नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। दूसरों की खुले दिल से मदद करें। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे।आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए।




