छत्तीसगढ़
विश्व थैलेसीमिया दिवस पर पीआईएसएफ चैयरमेन नितिन भंसाली ने किया थैलेसीमिया योद्धाओं का सम्मान
विश्व थैलेसीमिया दिवस पर पब्लिक इशू सोशल फाउंडेशन के चैयरमेन ओर कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चो के इलाज के लिए खून, दवाईयां, चिकित्सक परामर्श आदि हेतु निरन्तर ओर खास कर लॉकडाउन के दौरान थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चो के प्राणों की रक्षा करने वाले थैलेसीमिया योद्धाओं में काश फाउंडेशन की फाउंडर काजल सचदेव, सुरेश सचदेव, अरुण छाबड़ा, आकाश कुमार, सुशील सिंह आदि का साल ओर श्रीफल देते हुए सम्मान किया.
इस अवसर पर नितिन भंसाली ने थैलेसीमिया योद्धाओं के द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चो के प्राणों की रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यो की प्रसंशा करते हुए कहा कि आगामी दिनों में लॉकडाउन खत्म होने के पश्चात इमरजेंसी में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चो के लिए जिन लोगो ने रक्तदान कर उनकी जान बचाई है उनका भी पीआईएसएफ सम्मान करेगा.




