देश विदेश

कोरोना का कहर बदस्तूर जारी, लगातार आ रहे नए मामले, आंकड़ा 56000 पार

कोरोना वायरस महामारी लगातार अपना कहर दिखाते हुवे थमने का नाम ही नहीं ले रही है। देश में रोजाना 3 हजार के लगभग नए मामले सामने आ रहे हैं। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 56351 पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 3344 मामले सामने आए हैं।

बता दें कि भारत में महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु कोरोना वायरस का केंद्र बन चुके हैं। तीन राज्यों में पूरे देश भर के मुकाबले 50 फीसदी से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में 7 मई को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 1216, तमिलनाडु में 580, गुजरात में 388 संक्रमित मि़ले हैं।

इसके अलावा दिल्ली में 448, राजस्थान में 110, मध्यप्रदेश में 114, पंजाब में 118, उत्तर प्रदेश में 73 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दूसरी तरफ देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56351 हो गई है। इनमें से 16776 ठीक हो चुके हैं जबकि 37682 अस्पतालों में भर्ती हैं। देशभर में अभी तक 1889 लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 104 लोगों की इस महामारी में मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button