inh24

सीएम भूपेश ने औरंगाबाद हादसे पर जताया दुःख, सीएम शिवराज ने मृतक मजदूरों के परिवार को 5-5 लाख देने की घोषणा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने औरंगाबाद रेल हादसे पर दुख जताया है। उन्होंनेे रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात कर हादसे की जांच और मृतक मजदूरों के परिवारों की सहायता करने की मांग की। सीएम ने मृतक मजदूरों के परिवार को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह औरंगाबाद-जालना रेल लाइन के करमाड स्टेशन में हुए रेल हादसा में श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Articles

Back to top button