छत्तीसगढ़
छग में 15 जून से खुलेंगे सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल, सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र
प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में 15 जून से अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इस बाबत डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने सभी 28 जिलों के कलेक्टर को पत्र लिखकर अंग्रेजी स्कूल खोलने को लेकर जानकारी मांगी है।
जितेंद्र शुक्ला ने पत्र में लिखा है कि अंग्रेजी स्कूलों को 15 जून से खोलने की प्रस्तावित तारीख के मुताबिक खोलने की पूरी व्यवस्था कर ली जाये, अगर किसी कारण की वजह से स्कूल प्रारंभ नहीं हो पा रहे हैं तो 5 दिन के भीतर उसकी जानकारी उपलब्ध करायी जाये।
सभी कलेक्टरों को इस बाबत निर्देश दिया गया है कि वो कोरोना के मद्देनजर जारी गाईडलाइन के मुताबिक अंधोसंरचना तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दें। साथ ही राशि बाबत भी जानकारी शिक्षा विभाग ने जारी की है।



