छत्तीसगढ़

40000 हजार थाली बांटी अब तक सन एंड सन ग्रुप ने, सीएम बघेल ने की तारीफ

कोरोना संक्रमण से रोकथाम में लगे पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य और सफाई कर्मचारियों को समाजिक संस्थाओं से समय-समय पर भोजन सहित अन्य सामान दिए जा रहे हैं। इस कड़ी में सन एंड सन ग्रुप रायपुर की ओर से इनके लिए 25 मार्च से ही भोजन थाली का प्रबंध किया जा रहा है।

21000 हजार थाली के लक्ष्य के बाद अब 40 हजार थालियों का लक्ष्य सन एंड सन ग्रुप ने पूरा किया है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी सराहना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सन एंड सन ग्रुप रायपुर ने 25 मार्च से संकट के समय में सेवारत हमारे पुलिसकर्मियों, स्वास्थकर्मियों और सफाईकर्मियों सहित अन्य जरूरतमंदों के लिए भोजन सेवा प्रारंभ की थी, जो 1 दिन पहले स्थगित हुई है।

इस दौरान 21000 भोजन थाली के प्रारंभिक संकल्प से शुरू यह सेवा कार्य अब तक लगभग दोगुने 40000 भोजन थाली तक की सेवा दे चुका है। इस सेवाकार्य के लिए कैलाश चंद्र शर्मा, डॉ. बृजमोहन शर्मा और राजेन्द्र शर्मा सहित ग्रुप के सभी सदस्यों को साधुवाद और धन्यवाद देता हूँ।

Related Articles

Back to top button