मै कोरोना पॉजिटिव हूं. जो भी पास आने की जुर्रत करेगा, उसके ऊपर अपना हाथ काटकर खून छिड़क दूंगा.’ सिरफिरे युवक के इन शब्दों ने सफदरजंग अस्पताल परिसर में रविवार को हंगामा मचाये रखा, यह तमाशा तक़रीबन ढाई घंटे चला, सिरफिरा युवक अस्पताल में एक वार्ड की तीसरी मंजिल की बालकनी में जा चढ़ा था। बड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली दमकल कर्मचारियों ने उसे जैसे तैसे उतारा।
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। बताया गया कि कोई शख्स सफदरजंग अस्पताल के वार्ड नंबर 29 की तीसरी मंजिल की छत की बालकनी में चढ़ गया है और बालकनी पर चढ़ा शख्स खुद को कोरोना पॉजिटिव बता रहा था।
साथ ही वह च्चिल्ला रहा था कि कोई भी उसके करीब पहुंचने की कोशिश न करे. जो पास आने की जुर्रत करेगा उसके ऊपर हाथ काटकर अपना खून छिड़क देगा. यह सूचना पाते ही जब ऊंची सीढ़ियों के साथ फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची तब भी वह अनजान युवक उसी तरह की हरकतें कर रहा था।
ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे उस सिरफिरे युवक को सकुशल दिल्ली दमकल सेवाकर्मी नीचे उतार सके। मामले में पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया शख्स करीब 44 साल का है. वो मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर कोई यह युवक सफदरजंग अस्पताल में तीसरी मंजिल की बालकनी तक आखिर पहुंच ही कैसे गया? जबकि अस्पताल के चप्पे-चप्पे पर निजी सुरक्षा कंपनी के ठेकेदार द्वारा उपलब्ध कराये गये सुरक्षा कर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं।



