7 रूपये जमा कीजिये रोज और पाइये 60000 पेंशन, जानिए कैसे
आप हर महीने घर बैठे पांच हजार रुपये पा सकते हैं. जिहां वो ऐसे कि मान लीजिए अगर आप की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है तो यही वो समय है जब आपको भविष्य के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए।
हम आपको आज बताने जा रहे हैं मोदी सरकार की एक ऐसी स्कीम जिसमें मामूली पैसे का निवेश करके 60 साल की उम्र के बाद हर महीने आपको 5 हजार रुपये घर बैठे मिलते रहेंगे. मतलब आपको सालाना 60 हजार रुपये घर बैठे मिलेंगे।
अगर आप स्कीम से 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे. मतलब 7 रुपए रोज. साल भर में आपको 2520 रुपये जमा कराने होंगे. आपको 210 रुपये 60 साल की उम्र तक हर महीने जमा कराने होंगे. 60 की उम्र के बाद आपके हर महीने अकाउंट में 5 हजार रुपये आते रहेंगे. ये पैसे 60 साल के बाद जबतक आप जीवित रहेंगे आपके अकाउंट में आते रहेंगे।
साथ ही यह स्कीम कम पैसा कमाने वाले लोगों के लिए भी है. ये स्कीम तय इनकम की गारंटी प्रदान करती है. 18 वर्ष की उम्र का कोई भी व्यक्ति जो इस देश का नागरिक है, वह इस स्कीम से जुड़ सकता है. इसके तहत एक खाता खुलवाना अनिवार्य है, जिसमें हर महीने, तिमाही या छमाही निवेश की सुविधा दी जाती है. इस योजना में 60 हजार रुपये सालाना या फिर 5 हजार रुपये महीना पेंशन की गारंटी है।
यदि आप 18 की उम्र में तिमाही प्लान से जुड़ते हैं, तो इसमें आपको कुल निवेश 1.05 लाख रुपये जमा करने होंगे. अगर आप तिमाही प्लान के लिए 35 की उम्र में जुड़ते हैं, तो हर तीन महीने में आपको 2688 रुपये जमा कराने होंगे।
मतलब यह कि आपको कुल 2.68 लाख रुपये जमा करने होंगे। इस पेंशन प्लान के लिए आपको 1.63 लाख रुपये अधिक जमा करने होंगे. जिसके बाद पूरी जिंदगी आपके अकाउंट में 60 हजार रुपए सालाना या फिर पांच हजार रुपए महीना आते रहेंगे।




