इस डांस वीडियो से हॉट एक्ट्रेस अली एवराम ने मचाया सोशल मीडिया में ग़दर, भौचक्के रह जाओगे देख आप
अली एवराम बॉलीवुड के पुराने गीतों पर डांस कर सोशल मीडिया पर बवाल काट रहीं हैं। फैंस को उनका यह अंदाज खूब पसंद आया है। इंस्टाग्राम वीडियो में स्वीडिश-ग्रीक मूल की अदाकारा-डांसर बॉलीवुड गानों ‘जिसका मुझे था इंतजार’ और ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ जैसे गानों पर फ्रीस्टाइल अंदाज में डांस करते नजर आ रही हैं।
वीडियो के साथ अली ने लिखा, “जब पूछते हैं, एली जी आप घर पे अकेले क्या करते हो? मैं : फ्रीस्टाइल। हैशटैगओल्डइजगोल्ड। एली का वीडियो बहुत पसंद आया और कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री ने प्रशंसकों के सवालों का जवाब हिंदी में दिया।
एक फैन ने पूछा, “आप पुराने हिंदी रोमांटिक गाने सुन रही हैं। क्या आप हिंदी समझती हैं? इस पर एली ने हिंदी में जवाब दिया, “जी। एक फैन ने उनके बालों का रंग पूछा तो एली ने एश-ब्राउन बताया। एक फैन ने उनके डांस स्टाइल पर कमेंट करते हुए लिखा, अगर कोरोना कुछ दिनों और रहा तो आप पागल हो जाएंगी। इस पर एली ने चुटीले अंदाज में कहा, “मैं बचपन से ऐसी हूं।




