छत्तीसगढ़
एम्बुलेंस में मरीज बता ले जा रहे थे सवारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरोना से रोकथाम और नियंत्रण देशभर में लॉकडाउन किया गया है। देशभर में चल रहे इस लॉकडाउन के दौरान सभी परिवहन बंद कर दिए गये हैं। लेकिन इमरजेंसी कार्यों में लगे वाहनों के लिए छुट दी गई है। जैसे- एम्बुलेंस, सब्जी का परिवाहन कर रहे वाहन, और भी अन्य जरुरी कार्यों में लगे वाहन शामिल है।
धमतरी जिले में एम्बुलेंस के ड्राइवर्स द्वारा सवारी ढोने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एम्बुलेंस में सवारी ढो रहे ड्राइवर्स को गिरफ्तार कर लिया है। और पुलिस ने एम्बुलेंस को भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक विकास मानिकपुरी और वसीम नामक 2 युवक धमतरी से राजनांदगांव सवारी ले जा रहे थे। तभी पुलिस ने वाहन को जाँच के लिए रोका जिसके बाद उसमे सवारी मिलने के बाद दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ़ धारा 188,34 के तहत कार्रवाई की जा रही है।




