छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दिल्ली से लौटे एक युवक ने स्वास्थ्य विभाग से जानकारी छुपाई है. इस बात का पता तब चला जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और वह अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग पूरे इलाके को सील करने की तैयारी कर रहा है।
बताया जा रहा है की युवक 6 मार्च को दिल्ली में था, फिर 7 मार्च को सुकमा लौटा है, बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार विदेश, मरकज और अन्य राज्यों से वापस आए लोगों से अपील कर रही है कि वे सामने आएं और अपनी जानकारी प्रशासन को दें साथ ही लोगों से भी अपील की गई थी कि अपने आसपास के बाहर से आये व्यक्ति की पहचान बताया जाये।
इस बात की जानकारी छुपाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य अमला मौके पर जाकर युवक को होम आईसोलेट किया है। जांच में पुलिस ने पाया कि युवक 6 मार्च को दिल्ली में था, जिसकी फोटो उसने फेसबुक पर अपलोड की थी. पुलिस तब ज्यादा अलर्ट हुई जब उन्हें पता चला कि 11 अप्रैल को युवक ने तबीयत खराब होने पर दोरनापाल स्वस्थ्य केंद्र में सर्दी-खांसी और मलेरिया का टेस्ट भी करवाया था।
गौरतलब है कि युवक दिल्ली के एक दरगाह में शामिल हुआ था। हालांकि निजामुद्दीन के तबलीगी जमात से उसका कोई कनेक्शन नहीं होना बताया जा रहा है. फिर भी प्रशासन सतर्कता बरतते हुए उसकी हिस्ट्री की पूरी जांच कर रही है वहीँ पुरे इलाके को सील करने की भी तयारी है।



