छत्तीसगढ़

पुलिस ने लिया 50 लोगो को यहां हिरासत में, चर्च में सभा का हो रहा था आयोजन

पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने वाले करीब 50 लोगों को पकड़ा है। सभी रविवार को होने वाली प्रार्थना के लिए चर्च पहुंचे थे। पूरा मामला महासमुंद के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी चर्च में समुदाय के लोग प्रार्थना कर रहे थे इसके अलावा यहां सभा भी आयोजित की गई थी। इस सभा में महिलाएं, बच्चे और पुरुष मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार धारा 144 का उल्लंघन करने वाले सभी आरोपियों को कोतवाली पुलिस टाउन हॉल लेकर आई है और सभी का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। मामले में नाबालिगों को छोड़कर सभी के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button