inh24छत्तीसगढ़

इटली से आये 37 छात्रों को लग्ज़री बस में रोका गया छग बॉर्डर पर, इटली से दिल्ली होकर आंध्रा जाने निकले हैं छात्र

छत्तीसगढ़ में आंध्रप्रदेश जाने के लिए निकले 37 छात्र को छत्तीसगढ़ बार्डर पर रोक दिया गया है। कवर्धा जिले में बॉर्डर पर मौजूद चिल्फी थाना की पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अमले ने उन्हें रोक रखा है।

पूरा मामला कवर्धा के चिल्फी थाना क्षेत्र का है, जहां दिल्ली की एक लग्जरी बस मध्यप्रदेश की ओर से छत्तीसगढ़ बार्डर पार कर के धवईपानी गांव पहुंच चुकी थी। मौके पर मौजूद अमले ने जांच किया तो पता चला कि बस में सवार 37 लोग इटली से दिल्ली पहुंचे हैं और वे आंध्रप्रदेश जा रहे थे। सभी को कवर्धा जिले के ग्राम चिल्फी में बने राहत शिविर में रखा गया हैं।

Related Articles

Back to top button