नहीं बदले हैं आज पेट्रोल डीजल के दाम, ऐसे आसानी से जानिए अपने शहर में क्या है कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। आज ग्राहकों को तेल के लिए शुक्रवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। देश में मार्च महीने में पेट्रोल की मांग 15.5 फीसदी और डीजल की मांग 24 फीसदी कम हुई है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। इस वजह से वाहनों के आवागमन पर रोक है।
अप्रैल महीने में ईंधन मांग में 40 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया। आइए जानते हैं आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार देश में ग्राहकों को एक लीटर तेल कितने रुपये में मिल जाएगा।
IOCL की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है।
आपके शहर का ऐसे जानिए रेट
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।


