राजधानी में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगाये गए लॉक डाउन के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे बीते दिनों पुलिस प्रशासन ने 48 घंटे का लॉक डाउन भी किया था। जिसके बाद आज बेवजह सड़कों पर घूमते नज़र आने पर डीजीपी अवस्थी ने सख्त निर्देश दिए हैं।
पिछले दो दिनों में छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 8 नये मामले सामने आये है इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के डीजीपी डी एम अवस्थी के निर्देश के बाद राजधानी में आज पुलिस की सख्ती दिख रही है। कलेक्टर और एसएसपी ने आज फ्लैग मार्च निकालकर कई दुकानों को बंद करवाया।
बता दें कि फ्लैग मार्च के दौरान बेवजह सडको पर घूम रहे कुछ युवकों पर लाठियां भी चलाई गयी। दुपहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहनों के लोगों से भी पूछताछ कर बेवजह सड़कों पर न निकलने की सख्त हिदायत भी दी गयी। हम भी आप से अपील करते हैं कि कोरोनावायरस से बचने के लिए कृपया अपने घरों में रहे और लॉक डाउन का पूरी तरीके से पालन करें।




